Tuesday, March 19, 2024
Latest Newsबड़ी खबरराजनीति

Congress President Election : गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष कब कब रहा, जानें पूरा इतिहास

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर इन दिनों घमासान छिड़ा हुआ है. इस घमासान का असर कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में नजर आ रहा है. इस बार गांधी परिवार से इस पद के लिए कोई चुनाव नहीं लड़ रहा है और मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच होने के आसा है. इन सबके बीच आइए जानते हैं कांग्रेस के अध्यक्ष पद का इतिहास…

ये भी जानें

-24 वर्ष बाद होगा गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष
-1885 में स्थापना के बाद 87 अध्यक्षों ने किया कांग्रेस का नेतृत्व
-19 लोग संभाल चुके हैं आजादी के बाद अब तक पार्टी की कमान
-37 साल नेहरू-गांधी परिवार का सदस्य ही रहा पार्टी अध्यक्ष
-75 साल में चौथी बार हो सकता है चुनावी मुकाबला
-17 अक्तूबर को चुनाव, 9000 से अधिक डेलीगेट करेंगे मतदान

-13 बार गैर कांग्रेसी बने हैं पार्टी के अध्यक्ष
अध्यक्ष कार्यकाल
-जेबी कृपलानी- 1947-48
-पट्टाभि सीतारमैया- 1948-49
-पुरुषोत्तम दास टंडन- 1949-50
-यूएन ढेबर- 1955-59
-नीलम संजीव रेड्डी- 1960-63
-के कामराज- 1964-67
-एस निजलिंगप्पा- 1968-69
-जगजीवन राम- 1970-71
-शंकर दयाल शर्मा -1972-74
-देवकांत बरुआ- 1975-77
-ब्रह्मनंद रेड्डी- 1977-78
-पीवी नरसिंह राव- 1992-96
-सीताराम केसरी- 1996-98

नेहरु-गांधी परिवार से रहे कांग्रेस अध्यक्ष
-जवाहर लाल नेहरू- 1951-1955
-इंदिरा गांधी-1959, 1966-67 1978-1984
-राजीव गांधी- 1985-1991
-सोनिया गांधी- 1998-2017
-राहुल गांधी- 2017-2019

सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी
वर्तमान में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी है और वह कांग्रेस के इतिहास में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष पद पर रहने वाली महिला नेता हैं.