Saturday, January 17, 2026
Latest Newsबड़ी खबरराजनीति

क्या सचिन पायलट भाजपा में शामिल हो जाएंगे ?

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि वह राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में कथित तौर पर हुए ‘‘भ्रष्टाचार’’ पर कार्रवाई की मांग को लेकर 11 अप्रैल को एक दिन का धरना देंगे. राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ सचिन पायलट के तेवर सख्त नजर आ रहे हैं. दरअसल अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन की घोषणा करके राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने साफ कर दिया है कि विधानसभा चुनाव से पहले वह आर-पार की लड़ाई चाहते हैं.