Friday, April 17, 2026
Latest Newsबड़ी खबरराजनीति

हरदोई जा रही प्रियंका गांधी की गाड़ी को बीजेपी वर्कर्स ने रोका फिर…

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के हरदोई में आयोजित एक रोड शो से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उनके साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि चुनावी मौसम में ये कार्यकर्ता किसी रैली से वापस लौट रहे थे, तभी प्रियंका गांधी का काफिला वहां पहुंच गया. इन कार्यकर्ताओं को देख प्रियंका ने उन पर फूलों की माला उछाली, हाथ मिलाये.

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में अपनी एक चुनावी सभा को संबोधित करने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया. प्रियंका गांधी का काफिला रोककर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनसे लड़की हूं लड़ सकती हूं के पोस्टर घोषणा पत्र और बैंड मांगे.