Tuesday, November 24, 2026
Latest Newsटेक्नोलॉजीबड़ी खबर

इंतजार खत्म! Tata Punch आया बाजार में, जानें कीमत से लेकर सब कुछ

यदि आप टाटा की नई गाडी का इंतजार कर रहे थे तो आपका ये इंतजार खत्म हो चुका है. जी हां…टाटा मोटर्स ने सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ‘पंच’ उतार दी है जिसकी कीमत 5.49 लाख रुपये से शुरू है. दिवाली के पहले टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच को उतार कर लोगों को लुभाया है.

इसकी शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि इस मॉडल को टाटा मोटर्स के भारत, ब्रिटेन और इटली के स्टूडियो में डिजाइन किया गया है. यह एक पूरी तरह नयी श्रेणी…. सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है.कंपनी के उत्पादों में यह मॉडल नेक्सन से नीचे की श्रेणी का है.

कार की बात करें तो इसमें इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है. यह मॉडल मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में उपलब्ध होगा. टाटा मोटर्स ने दावा किया कि इस मॉडल का मैनुअल ट्रिम 18.97 किलोमीटर प्रति लीटर एआरएआई प्रमाणीकृत ईंधन दक्षता देगा.

वहीं एएमटी (ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) की ईंधन दक्षता 18.82 किलोमीटर प्रति लीटर होगी. कंपनी ने कहा कि ग्लोबल एनसीएपी के दुर्घटना परीक्षण में इसे बालिग यात्री की सुरक्षा की दृष्टि से 5-स्टार रेटिंग मिली है.