Sunday, April 19, 2026
Latest NewsMemesबड़ी खबर

अरे काकी कहां पहुंच गई… जब समदंर किनारे बिकनी गर्ल्स के बीच पहुंची साड़ी पहनी महिला, Viral Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला साड़ी पहने हुए बीच पर नजर आ रही है. नहीं महिला का साड़ी पहनना लोगों को नहीं लुभा रहा है बल्कि बीच पर बिकनी पहने लड़कियों के बीच ये महिला साड़ी पहने है जिसकी चर्चा लोग सोशल मीडिया पर कर रहे हैं.

वीडियो में समुद्र किनारे बिकनी पहने लड़कियों के बीच एक साड़ी पहनी महिला का वीडियो चर्चा में है. सोशल मीडिया यूजर इस पर खूब मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, कई लोग महिला के पहनावे को भारतीय संस्कृति से जोड़ रहे हैं. एक यूजर @Meenu951148012 ने लिखा उसका पूरा शरीर ढंका है तो काकी बन गयी और जो बिना कपड़ो के घूम रही हैं वो लड़कियां हैं. ये भारत है, ये कपडे़ हमारी पहचान हैं. इनका इस तरह से मजाक मत बनाओं. साड़ी में काकी नहीं भारत की बेटी नजर आ रही है.