Saturday, September 12, 2026
Latest Newsएंटरटेनमेंटबड़ी खबर

ये काम ऑनलाइन करना पूनम पांडे को नहीं है पसंद

मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार और चर्चा में हैं. वह अपने बिंदास अंदाज के लिए जानीं जाती है. लेकिन बहुत ही कम लोग यह बात जानते होंगे कि पूनम पांडे को किताब पढ़ने का भी शौक है. एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के वक्त अपना अधिकतर समय किताबें पढ़ते हुए गुजारा है. किताबों में यदि जॉनर की बात करें तो उन्हें बायोग्राफी पढ़ना बहुत पसंद है, इसकी वजह बताते हुए वह कहती हैं, ‘ये बहुत ही ज्ञानवर्धक और प्रेरक होती हैं.’

पूनम पांडे ने किताबों के अपने शौक को लेकर मीडिया से बात की और कहा कि उन्हें ऑनलाइन किताबों से ज्यादा कागज की किताबें पढ़ने का शौक हैं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि युवा पीढ़ी रीडिंग को नजरअंदाज कर काफी चीजें मिस करने का काम कर रही है. आगे एक्ट्रेस पूनम पांडे ने कहा कि मैं एक हफ्ते में तीन किताबें पढ़ लेती हूं. कई बार यह मेरे शेड्यूल पर भी निर्भर करता है.

पूनम पांडे ने किताबों के अपने शौक को लेकर बहुत सी बातें कही. उन्होंने कहा कि पढ़ना न सिर्फ आपकी कल्पनाओं को पंख लगाने का काम करता है बल्कि आप एक किताब के माध्यम से पूरी दुनिया घूम सकते हैं. ऐसा नहीं है कि केवल पढ़ने से ही उन्हें खुशी मिलती है, बल्कि उन्हें पेंटिंग बनाने और फिल्में देखने का भी बहुत शौक है.

आगे पूनम पांडे कहती हैं कि कोई भी संडे फिल्म के बिना अधूरा रहता है और न सिर्फ बॉलीवुड या हॉलीवुड, मुझे वर्ल्ड सिनेमा देखना भी बेहद पसंद है.